डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हिमाचल को मिले 3 पदक

Edited By Vijay, Updated: 25 Jul, 2023 10:30 PM

himachal gets 3 medals in the field of digital technology

हिमाचल प्रदेश ने डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देशभर में अपनी पहचान बनाई है। इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए हिमाचल ने ईटी गवर्नमैंट डिजिटेक अवार्ड्स-2023 में 3 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। इन पुरस्कारों में एक स्वर्ण पदक और दो रजत पदक...

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश ने डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देशभर में अपनी पहचान बनाई है। इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए हिमाचल ने ईटी गवर्नमैंट डिजिटेक अवार्ड्स-2023 में 3 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। इन पुरस्कारों में एक स्वर्ण पदक और दो रजत पदक शामिल हैं। 5 अगस्त को गोवा में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में प्रदेश को यह पदक प्रदान किए जाएंगे। विभिन्न श्रेणियों में राज्य द्वारा की गई अनुकरणीय पहल के लिए यह पुरस्कार हासिल हुए हैं। 

डिजिटल उत्कृष्टता की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला स्वर्ण पदक
ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल उत्कृष्टता की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। प्रदेश में ई-कॉमर्स वैबसाइटों के डिजाइन, विकास, रखरखाव, होस्टिंग, डीएनएस पंजीकरण और प्रबंधन पर व्यापक परामर्श के लिए राज्य की पहल पर यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसी तरह दो रजत पदकों में से पहला पदक उभरती प्रौद्योगिकी की पहल में अग्रणी श्रेणी में हासिल हुआ है। हिम-परिवार पोर्टल जैसी दूरदर्शी पहल में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए यह प्रदान किया गया है। डिजिटल परिवर्तन के लिए ई-गवर्नैंस में प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग की श्रेणी में एचपी शिवा एमआईएस पोर्टल के डिजाइन और विकास की पहल के लिए दूसरा रजत पदक प्रदेश को हासिल हुआ है। इसमें सरकारी प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाने, उन्हें अधिक कुशल, पारदर्शी और सुलभ बनाने के राज्य के प्रयासों को सराहा गया है।

सरकारी विभागों में डिजिटल प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए कर रही प्रयास : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिष्ठित पुरस्कार श्रेणियों में राज्य द्वारा विशिष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए विभाग के समर्पण और कड़ी मेहनत को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी विभागों में डिजिटल और उभरती प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है, जिससे विभागीय प्रक्रियाओं को लोगों की जरूरतों के अनुरूप अधिक सुव्यवस्थित और उत्तरदायी बनाया जा सके।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!