Himachal: होटल में चल रहा था जुआ... पुलिस ने मारा छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार

Edited By Jyoti M, Updated: 19 Feb, 2026 01:23 PM

himachal gambling was going on in the hotel police raided 10 arrested

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के कार्यक्षेत्र के तहत आते एक निजी होटल में जुआ खेलते हुए पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा है। इसके साथ ही मौके से 1 लाख रुपए से अधिक की नकदी भी पकड़ी गई है।

धर्मशाला, (ब्यूरो): पुलिस थाना मैक्लोडगंज के कार्यक्षेत्र के तहत आते एक निजी होटल में जुआ खेलते हुए पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा है। इसके साथ ही मौके से 1 लाख रुपए से अधिक की नकदी भी पकड़ी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैक्लोडगंज पुलिस को सूचना मिली कि निजी होटल में जुआ खेला जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।

जुआ खेलते पकड़े गए लोगों में मैक्लोडगंज, शाहपुर, धर्मशाला और बिहार के लोग शामिल हैं। पुलिस ने दबिश के दौरान मौके से 1,40,540 की राशि भी जब्त की है। एस. पी. कांगड़ा अशोक रत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!