ऊना के संतोषगढ़ में स्कूटी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2022 08:08 PM

high speed bike collided with scooty in santoshgarh

ऊना जिले के संतोषगढ़ नगर के सनोली मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उक्त हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया है। जानकारी के अनुसार सनोली मार्ग पर उक्त युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार...

ऊना (ब्यूरो): ऊना जिले के संतोषगढ़ नगर के सनोली मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उक्त हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया है। जानकारी के अनुसार सनोली मार्ग पर उक्त युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर शिव मंदिर के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही स्कूूटी से उसकी टक्कर हो गई। स्कूटी पर दंपति व उसकी छोटी बच्ची सवार थे, जोकि टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिर गए, वहीं बाइक सवार लगभग 50 फुट तक घिसटता हुआ चला गया और बेसुध हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को निजी गाड़ी में डालकर सन्तोषगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों द्वारा युवक को प्राथमिक इलाज के बाद ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं हादसे सूचना मिलने के बाद घाायल युवक के रिश्तेदार भी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गए थे। वे उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। युवक की पहचान करण कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव लालड़ी के रूप में हुई है। डॉक्टर अरविन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक के 4 दांत टूट गए हैं। उसकी नाक से खून निकल रहा है, जिसके चलते स्कैनिंग के लिए उसे ऊना अस्पताल भेजा गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!