Himachal Accident: डम्पर ने स्कूटी को रौंदा, पिता के सामने ही बेटी ने तोड़ा दम, पसरा मातम

Edited By Jyoti M, Updated: 24 Apr, 2026 11:56 AM

himachal accident daughter breathes her last right in front of her father

कालाअम्ब में एक सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नेशनल हाईवे-07 पर कालाअम्ब मस्जिद के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। बताया जा रहा है युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

कालाअम्ब, (प्रताप)। कालाअम्ब में एक सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नेशनल हाईवे-07 पर कालाअम्ब मस्जिद के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। बताया जा रहा है युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

जानकारी के अनुसार युवती अपने पिता के साथ स्कूटी पर मैनथापल से कालाअम्ब की ओर जा रही थी कि तेज गति से आ रहे डंपर से स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में युवती को मौत हो गई। युवती की पहचान 22 से 23 वर्षीय चंचल के रुप में हुई है। 

हादसे में युवती के पिता ठीक बताए जा रहे है। मगर हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!