सोलन में भीषण सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Apr, 2026 02:30 PM

a young man died in a horrific road accident in solan

Solan Road Accident :  हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बुरावाला के समीप सोमवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Solan Road Accident :  हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बुरावाला के समीप सोमवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

य़ूपी का रहने वाला था मृतक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 32 वर्षीय राहुल राठौर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का निवासी था। वह स्थानीय उद्योग में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि राहुल काम खत्म करने के बाद दोपहर करीब 3 बजे एक परिचित से बाइक पर लिफ्ट लेकर अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान बुरावाला के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक को को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

मामला दर्ज

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस हादसे में बाइक चालक को भी चोटें आई हैं, जिसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने निजी बस को सीज कर दिया है। बद्दी एएसपी, अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!