हाथरस के सांसद ने मां नयना के दरबार में नवाया शीश, बोले-योगी के राज में न्याय मिलता है अन्याय नहीं

Edited By Vijay, Updated: 01 Nov, 2020 04:40 PM

hathras mp reached in the court of mother naina

योगी के राज में न्याय मिलता है अन्याय नहीं होता। हाथरस वाले केस में जरूर न्याय मिलेगा क्योंकि सभी जानते हैं की योगी सरकार किसी से अन्याय नहीं करती। यह बात हाथरस के भाजपा के सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में...

बिलासपुर (मुकेश): योगी के राज में न्याय मिलता है अन्याय नहीं होता। हाथरस वाले केस में जरूर न्याय मिलेगा क्योंकि सभी जानते हैं की योगी सरकार किसी से अन्याय नहीं करती। यह बात हाथरस के भाजपा के सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। भाजपा के हाथरस के सांसद आजकल हिमाचल के शक्तिपीठों की यात्रा पर हैं। वह मां नयनादेवी, चिंतपूर्णी, ज्वाला जी व ब्रजेश्वरी देवी और फिर मां चामुंडा देवी में दर्शन करने के उपरांत वैष्णो देवी के लिए रवाना होंगे। सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने कहा कि हाथरस की घटना एक दर्दनाक और दुखद घटना है और यह ठीक नहीं हुआ है। सीबीआई की एसआईटी द्वारा इसकी जांच चल रही है, जिसमें दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

उन्होंने ने बताया कि उन्हें माता श्री नयनादेवी के दरबार में पहुंचकर बड़ी आत्मशांति महसूस हुई और यह बहुत ही अद्भुत रमणीय स्थान है। उन्होंने कहा कि यहां पर माता ज्वाला जी की ज्योतियां मां नयनादेवी से मिलने आती हैं जोकि एक अद्भुत घटनाक्रम है। मंदिर के प्राचीन पीपल के पेड़ के इतिहास के बारे में भी उन्होंने जानकारी प्राप्त कीद्ध इसके बाद वह अन्य देवियों के दर्शनों के लिए माता श्री नयनादेवी के दरबार से आशीर्वाद लेकर परिवार सहित रवाना हो गए।  मंदिर न्यास की तरफ से उनको स् माता की फोटो भेंट की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!