Hamirpur: आरसेटी ने 29 महिलाओं को सिखाया मोमबत्ती उत्पादन

Edited By Jyoti M, Updated: 28 Apr, 2026 10:01 AM

hamirpur rseti trains 29 women in candle production

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इस शिविर में 29 महिलाओं ने मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इस शिविर में 29 महिलाओं ने मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने कहा कि संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे व्यक्तिगत रूप से या समूह का गठन करके अपना उद्यम स्थापित कर सकती हैं। उद्यम स्थापित करने के लिए बैंकों से ऋण लेने हेतु आरसेटी भी उनकी मदद कर सकता है।

शिविर के समापन अवसर पर वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, शिविर के मूल्यांकनकर्ता सोमदत्त शर्मा, मुकेश कुमार, फैकल्टी मैंबर विनय चौहान, ट्रेनर किरण और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!