सुक्खू के CM बनते ही फिर पावर सैंटर बना हमीरपुर, जानिए किसे बनाया राजनीतिक सलाहकार

Edited By Vijay, Updated: 11 Dec, 2022 06:59 PM

hamirpur again power center after sukhu became cm

मैं सुखविंदर सिंह सुक्खू ईश्वर की शपथ लेता हूं... जैसे ही इन शब्दों का उच्चारण प्रदेश में 15वें मुख्यमंत्री के रूप में पद ग्रहण कर रहे सुक्खू के मुख से लोगों ने सुना तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। 10 साल पहले प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री पद के...

हमीरपुर (प्रकाश ठाकुर): मैं सुखविंदर सिंह सुक्खू ईश्वर की शपथ लेता हूं... जैसे ही इन शब्दों का उच्चारण प्रदेश में 15वें मुख्यमंत्री के रूप में पद ग्रहण कर रहे सुक्खू के मुख से लोगों ने सुना तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। 10 साल पहले प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री पद के खोने के बाद हमीरपुर से शिमला और फिर मंडी शिफ्ट हुआ पावर सैंटर फिर हमीरपुर लौटा है। सुक्खू की सफलता से हर हमीरपुरवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।  विधानसभा चुनाव नतीजों में भगवा किला दरकने से कुछ लोगों के मन में जो टीस उभरी थी जैसे ही उन्हें प्रदेश की कमान नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपे जाने का पता चला, लोगों के चेहरों से गायब हुई रौनक एकदम लौट आई है। उन्हें उम्मीद है जिला हमीरपुर से अब सत्ता का सूखा समाप्त होगा और विकास की हरियाली से केवल नादौन ही नहीं बल्कि पूरा जिला गुलजार होगा। 

हमीरपुर की जनता ने कांग्रेस को 4 सीटें दीं
विधानसभा चुनावों में हमीरपुर की जनता ने कांग्रेस को 4 सीटें दी हैं जबकि हमीरपुर से आजाद उम्मीदवार के रूप में आशीष शर्मा को विधानसभा में भेजा है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में तो सरकार का सीधा लिंक स्थापित हो गया था लेकिन जिला मुख्यालय हमीरपुर से टूटे हुए सत्ता के लिंक को सुखविंदर सुक्खू ने अपने परम सखा और विश्वासपात्र सुनील शर्मा बिट्टु को अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्त कर जोड़ दिया है। जिससे पूरा जिला कांग्रेसमय हो गया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!