Hamirpur: शिवपुरी धाम समताना में होगा 100 फुट के रावण के पुतले का दहन

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Sep, 2025 09:57 PM

hamirpur 100 feet ravana effigy

शिवपुरी धाम समताना में दशहरा पर्व रावण के पर 100 फुट के पुतले का दहन किया जाएगा। पर्व के भव्य आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर में 22 अक्तूबर से कलश स्थापना और दुर्गा पूजन कार्यक्रम शुरू हो चुका है।

हमीरपुर (ब्यूरो): शिवपुरी धाम समताना में दशहरा पर्व रावण के पर 100 फुट के पुतले का दहन किया जाएगा। पर्व के भव्य आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर में 22 अक्तूबर से कलश स्थापना और दुर्गा पूजन कार्यक्रम शुरू हो चुका है। 30 सितम्बर को नगर शोभायात्रा के साथ उत्सव का शुभारंभ होगा। शिवपुरी धाम समताना कमेटी के सदस्य केशव शर्मा, प्रधान जनक सिंह ढटवालिया व अन्य पदाधिकारियों ने रविवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मंदिर में दशहरा पर्व को लेकर रावण का पुतला 100 फुट, जबकि मेघनाद और कुंभकर्ण के 60-60 फुट के पुतले बनाए गए हैं। हिमाचल में शिवपुरी धाम समताना में दशहरा पर्व पर दूसरे सबसे विशालकाय पुतले बनाए जाते हैं जिसके लिए बाहरी राज्य से कारीगर बुलाए गए हैं।

नगर शोभायात्रा में सुंदर झांकियां होंगी आकर्षण
नगर शोभा यात्रा में बाहरी राज्यों से रंगमंच के कलाकार भगवान श्रीराम दरबार, शिव परिवार, माता चामुंडा, भगवान शिव का महाकाल रूप और उनके अघोरी रूप, भागवान गणेश की झांकियां निकालेंगे। शोभायात्रा समताना से शुरू होगी जो बिझड़ी से मैहरे वाया सलौणी, भोटा होकर बाईपास होेकर गांधी चौक तक पहुंचेगी। यहां पर रंगमंच के कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। मंदिर में इस दौरान सुबह 11 से रात 10 बजे तक अटूट लंगर आयोजित होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!