युवाओं के लिए सुनहरा मौका! भरे जाएंगे मार्केटिंग एजेंट के 30 पद, इस दिन होगा इंटरव्यू

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Mar, 2026 07:07 PM

hamirpur  opportunity for youth 30 marketing agent positions to be filled

Hamirpur News: वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के 30 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए 6 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए कंप्यूटर का...

Hamirpur News: वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के 30 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए 6 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले बारहवीं पास, स्नातक और स्नातकोत्तर पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।आवेदक की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच हो।

14000 रुपए मिलेगा मासिक वेतन

कंपनी द्वारा चयनित आवेदकों को 14000 रुपए मासिक वेतन दिया जायेगा तथा चयनित आवेदकों का का कार्य क्षेत्र हमीरपुर होगा। इच्छुक आवेदक जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो वह भी हिमाचली स्थाई निवासी प्रमाण पत्र व अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय दूरभाष नंबर-01972-222318 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!