Mandi: करवाचौथ पर घर आ रहे सैनिक की हादसे में मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Oct, 2025 09:06 PM

gohar soldier death

ग्राम पंचायत खारसी के सैनिक की कार हादसे में मौत हो गई है, जिससे पूरा क्षेत्र गमगीन है। जानकारी के अनुसार ढमेश्वर दत्त (26) छुट्टी लेकर करवाचौथ पर्व के चलते घर आ रहा था कि शनिवार सायं श्री चमकौर साहिब रूपनगर लुधियाना रोड पर सामने से आ रही एक गाड़ी से...

गोहर (ख्यालीराम): ग्राम पंचायत खारसी के सैनिक की कार हादसे में मौत हो गई है, जिससे पूरा क्षेत्र गमगीन है। जानकारी के अनुसार ढमेश्वर दत्त (26) छुट्टी लेकर करवाचौथ पर्व के चलते घर आ रहा था कि शनिवार सायं श्री चमकौर साहिब रूपनगर लुधियाना रोड पर सामने से आ रही एक गाड़ी से हुई टक्कर में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ढमेश्वर अपने 2 अन्य साथियों के साथ कार में आ रहा था, जिसमें से एक और की मौत हो गई जबकि एक घायल है। ढमेश्वर दत्त पुत्र राम सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था जोकि अपने पीछे पत्नी, 3 साल का बेटा और 8 माह की बेटी छोड़ गया है। एसडीएम गोहर बचित्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आज सोमवार को सैनिक का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!