लाहौल-स्पीति की चंद्रा घाटी में गिरा हिमखंड, 3 घंटे रुका नदी का बहाव

Edited By Vijay, Updated: 23 Apr, 2021 08:41 PM

glacier falls in chandra valley of lahaul spiti

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद जगह-जगह हिमखंड गिरने का क्रम शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर चंद्रा घाटी में खंगसर गांव के सामने की पहाड़ी से हिमखंड गिरा जिससे कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ लेकिन चंद्रा नदी का बहाव 3 घंटे के लिए रुक...

मनाली (ब्यूरो): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद जगह-जगह हिमखंड गिरने का क्रम शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर चंद्रा घाटी में खंगसर गांव के सामने की पहाड़ी से हिमखंड गिरा जिससे कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ लेकिन चंद्रा नदी का बहाव 3 घंटे के लिए रुक गया। चंद्रा नदी का पानी रुकने की जानकारी ग्रामीणों ने प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया लेकिन 3 घंटे रुके रहने के बाद चंद्रा नदी का पानी हिमखंड तोड़कर बह गया। पानी का बहाव सामान्य होने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्राम पंचायत खंगसर की प्रधान छेरिंग डोलमा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 11 बजे के करीब अचानक रालिंग के पार बोडुनाग नाले से हिमखंड गिरा और 2 बजे तक पानी का बहाव रुका रहा। उन्होंने कहा कि इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

बता दें कि बीते 4 दिनों से घाटी में भारी बर्फबारी हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों और नदियों से हिमखंड गिर रहे हैंऔर हिमस्खलन हो रहे हैं लेकिन जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है। दूसरी ओर केलांग से 18 किलोमीटर दूर भागा नदी पर भी शिति नाले में हिमखंड गिरा है। जगह-जगह गिरे हिमखंड से हालांकि कहीं से भी कोई नुक्सान की सूचना नहीं है लेकिन ताजा बर्फबारी के बाद हिमखंड गिरने की आशंका बढ़ गई है। डीसी लाहौल-स्पीति पंकज राय ने बताया कि लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी हुई है जिससे हिमस्खलन की आशंका भी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन परिस्थितियों पर नजर रखे हुए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!