Una: जवाहर लाल नेहरू ने रचा था डा .बीआर अम्बेदकर को चुनाव हराने का षड्यंत्र : अनुराग ठाकुर

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Apr, 2025 07:32 PM

gagret anurag thakur congress target

संविधान निर्माता डा. बीआर अम्बेदकर की जयंती पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है।

गगरेट (बृज): संविधान निर्माता डा. बीआर अम्बेदकर की जयंती पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि डा. बीआर अम्बेदकर को चुनाव हराने का षड्यंत्र पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू व कांग्रेस ने रचा था। स्व. जवाहर लाल नेहरू ने न सिर्फ डा. बीआर अम्बेदकर के खिलाफ उनके सहयोगी को चुनाव मैदान में उतारा, बल्कि डा. अम्बेदकर के विरुद्ध चुनाव प्रचार भी किया था। अनुराग सिंह ठाकुर सोमवार को डा. बीआर अम्बेदकर की जयंती पर गगरेट में आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्व. जवाहर लाल नेहरू व इंदिरा गांधी ने स्वयं तो भारत रत्न पुरस्कार ले लिया, लेकिन कांग्रेस डा. बीआर अम्बेदकर को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित नहीं कर पाई। वर्ष 1990 में भाजपा के समर्थन से बनी केंद्र सरकार ने डा. बीआर अम्बेदकर को भारत रत्न से सम्मानित कर उन्हें उनका सही हक दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों संविधान की पुस्तक को हाथों में लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें ये तक पता नहीं कि संविधान की पुस्तक का रंग लाल नहीं है।

यही नहीं, बल्कि उन्हें संविधान की पुस्तक के कितने पन्ने हैं इसकी प्रस्तावना क्या है ये तक पता नहीं है। इसके विपरीत मोदी सरकार ने डा. बीआर अम्बेदकर के नाम से पंचतीर्थ स्थापित कर उन्हें सही सम्मान दिया है। उन्होंने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का विरोध करने पर भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वक्फ की दो लाख करोड़ मूल्य की जमीनों पर 200 लोगों का कब्जा है। यही वजह है कि कांग्रेस छटपटा रही है।

जग हंसाई न करवाए प्रदेश सरकार, विमल नेगी की मौत की जांच सीबीआई से करवाए
सांसद अनुराग ठाकुर ने एचपीपीसीएल के अधिकारी विमल नेगी की रहस्यमय मौत पर भी प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। आखिर सोलर पावर प्रोजैक्ट के टैंडरों में बार-बार बदलाव क्यों हुआ। सोलर पावर प्रोजैक्ट में किस-किस ने दलाली खाई। कितना भ्रष्टाचार हुआ। यह सब उजागर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अपनी जग हंसाई न करवाएं, बल्कि जल्द से जल्द इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!