Una: मैड़ी होली मेले के टेंट में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी; हजारों का नुकसान

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Mar, 2026 11:09 AM

una a sudden fire broke out in the tent of maidi holi fair

Una News: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में चल रहे होली मेले के दौरान बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंजी साहिब के पास एक टेंट में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला, जिससे...

Una News: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में चल रहे होली मेले के दौरान बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंजी साहिब के पास एक टेंट में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला, जिससे आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 2:35 बजे सेक्टर नंबर दो में हुई। मंजी साहिब के समीप स्थित एक टेंट से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने टेंट के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में टेंट के भीतर रखा सामान जल गया है, जिससे लगभग 10,000 से 12,000 रुपये के नुकसान का प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ और जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया।

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई

आग की सूचना मिलते ही मेले में तैनात दमकल विभाग के कर्मचारी सक्रिय हो गए। फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर तुरंत पानी की बौछारें शुरू कीं और आग को आसपास के अन्य टेंटों तक फैलने से पहले ही रोक दिया। यदि आग पर काबू पाने में थोड़ी भी देरी होती, तो यह पूरे सेक्टर को अपनी चपेट में ले सकती थी। फिलहाल प्रशासन आग लगने के स्पष्ट कारणों की जांच कर रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!