Una: धमाके की आवाज सुनकर घरों से बाहर दौड़े लाेग, हाईवे पर खौफनाक मंजर देख उड़े होश; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2026 04:43 PM

unknown vehicle crushed pedestrian and fled from the spot

अम्ब-ऊना नैशनल हाईवे पर पड़ते स्तोथर गांव में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी।

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-ऊना नैशनल हाईवे पर पड़ते स्तोथर गांव में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार को सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। स्तोथर में सड़क किनारे स्थित घरों के लोगों ने अचानक एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनी। अनहोनी की आशंका पर वे तुरंत घरों से बाहर दौड़े तो देखा कि सड़क पर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा था। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान संजय (45) पुत्र विश्वास राम निवासी गांव आठऊआ, डाकघर अहरोरी व जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह यहां मजदूरी के सिलसिले में रहता था।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार चालक का सुराग लग सके।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!