Edited By kirti, Updated: 05 Oct, 2018 09:24 AM

हिमाचल प्रदेश सरकार बेहतर सुविधाएं देने की बात बेशक करती हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बया करती हैं, हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में वीरभद्र सरकार के समय वर्ष 2017 में उप तहसील पुखरी में खोली गई थी, जिससे बीस से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ...
चंबा: हिमाचल प्रदेश सरकार बेहतर सुविधाएं देने की बात बेशक करती हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बया करती हैं, हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में वीरभद्र सरकार के समय वर्ष 2017 में उप तहसील पुखरी में खोली गई थी, जिससे बीस से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिल पा रहा हैं, लेकिन एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उक्त उप तहसील को भवन नसीब नहीं हुआ हैं अभी उक्त उप तहसील निजी घर में चल रही हैं जहां स्थान की कमी के चलते कई बार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं, यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग अपने कार्य करवाने के लिए उप तहसील हेड क्वार्टर पुखरी पहुंचते है लेकिन स्थाम कम होने की वजह से लोगों को बाहर रहना पड़ता है।
क्या कहते हैं स्थानिया लोग
वहीँ दूसरी और स्थानिया लोगों का कहना है कि यहां उप तहसील तो हैं लेकिन निजी भवन में चल रही हैं जिससे कई बार लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती हैं हम सरकार से मांग करते है कि जल्द उस तहसील का अपना भवन बन जाए ताकि लोगों को परेशानी ना हो सके।
क्या कहते है उप तहसील के नायाब तहसीलदार लक्षमण सिंह
वहीं दूसरी और नायब तहसीलदार लक्ष्मण सिंह का कहना हैं कि 2017 में ये उप तहसील कार्यालय खुला हैं और अभी निजी भवन में चल रहा हैं तहसील कार्यालय का अपना भवन नहीं बना हैं, इसके लिए भूमि का चयन भी हो चुका है।