Kangra: PM आवास योजना के लिंक पर क्लिक करते ही हैक हाे गया मोबाइल, महिला काे लगा ₹6.45 लाख का चूना

Edited By Vijay, Updated: 05 Feb, 2026 07:51 PM

fraud with woman

ऑनलाइन ठगी में माहिर शातिरों द्वारा सिम क्लोनिंग व कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए धर्मशाला निवासी एक महिला का मोबाइल हैक कर 6 लाख 45 हजार रुपए की राशि उड़ा ली है। महिला के दो बैंक खाताें से राशि उड़ने पर महिला ने बैंक स्टाफ पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

धर्मशाला (ब्यूरो): ऑनलाइन ठगी में माहिर शातिरों द्वारा सिम क्लोनिंग व कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए धर्मशाला निवासी एक महिला का मोबाइल हैक कर 6 लाख 45 हजार रुपए की राशि उड़ा ली है। महिला के दो बैंक खाताें से राशि उड़ने पर महिला ने बैंक स्टाफ पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार ठगी की शुरुआत पीएम आवास योजना से जुड़े एक फर्जी लिंक के जरिए हुई। 

शिकायतकर्ता निशा सूद, पत्नी उमेश सूद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल का नैटवर्क पूरी तरह गायब हो गया। असल में यह शातिरों द्वारा सिम क्लोन करने की प्रक्रिया थी, जिससे पीड़िता का सिम निष्क्रिय हो गया और उनके नंबर का एक्सेस अपराधियों के पास चला गया। शातिर ठगों ने महिला के मोबाइल नंबर पर आने वाली सभी कॉल्स को एक अनजान नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया। इससे बैंक से आने वाले ट्रांजैक्शन अलर्ट और ओटीपी पीड़िता को मिलने के बजाय सीधे ठगों के पास पहुंचने लगे। इस दौरान शातिरों ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक के खाते से 2,40,000 रुपए उड़ाए। वहीं एक निजी बैंक खाते से 4,04,996 की अवैध निकासी की। जब तक पीडि़ता को नैटवर्क गायब होने और सिम के साथ हुई छेड़छाड़ का अहसास होता, तब तक उनके खातों से कुल 6,44,996 रुपए निकाले जा चुके थे।

पुलिस को सौंपे 21 पन्नों के सबूत
पीड़िता महिला ने अपनी शिकायत के साथ 21 पन्नों के सबूत भी पुलिस को सौंपे हैं। शिकायत में बैंक की कोतवाली बाजार शाखा के एक कर्मचारी पर भी गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल साइबर हैल्पलाइन 1930 और एसएसपी साइबर सेल की मदद से संबंधित बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया गया है।

एसपी बाेले-लाेगाें काे अलर्ट रहने की आवयश्यकता 
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि साइबर अपराधी सिम क्लोनिंग और कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए एक बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे मामलों से बहुत अधिक अलर्ट रहने की आवयश्यकता है। पुलिस ने एफआईआर कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!