पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के वाहन का पंजीकरण सोशल मीडिया पर हुआ ट्रोल

Edited By Vijay, Updated: 16 Apr, 2021 12:51 AM

former cricketer virender sehwag s vehicle registration trolled on social media

हिमाचल के नूरपुर उपमंडल में भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के नाम पर एक वाहन का पंजीकरण सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहा है जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी अपने फेसबुक पेज पर इस वाहन की फोटो को शेयर किया है। अपने फेसबुक पेज पर...

धर्मशाला (जिनेश): हिमाचल के नूरपुर उपमंडल में भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के नाम पर एक वाहन का पंजीकरण सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहा है जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी अपने फेसबुक पेज पर इस वाहन की फोटो को शेयर किया है। अपने फेसबुक पेज पर नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा है कि देश के बड़े लोग अपने वाहनों को हिमाचल में ही क्यों पंजीकृत कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस प्रकार के सभी मामलों की सरकार को जांच करनी चाहिए।
PunjabKesari, Facebook Page Image

वहीं सोशल मीडिया में मामला सामने आने के बाद एसडीएम कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यदि इस प्रकार का कोई भी वाहन पंजीकृत हुआ होगा तो दस्तावेजों के आधार पर ही नियमानुसार वाहन पंजीकृत किया होगा। गौरतलब है कि प्रदेश में कई जगह बीएस-4 वाहनों के फर्जी पंजीकरण के मामले सामने आए थे जिसको लेकर भी कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को घेरा था। उधर, एसडीएम नूरपुर सुरेन्द्र ठाकुर का कहना है कि नियमानुसार ही वाहन को नूरपुर में पंजीकृत किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!