Himachal: 12 व 13 सितम्बर को भारी बारिश का यैलो अलर्ट, सिरमौर व किन्नौर में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2024 07:39 PM

flash flood warning in sirmaur and kinnaur

शिमला प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय होगा और आगामी दो दिनों के लिए भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला (संतोष): शिमला प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय होगा और आगामी दो दिनों के लिए भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही जिला सिरमौर व किन्नौर में भूस्खलन और बाढ़ आने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार और शुक्रवार को कहीं-कहीं पर भारी वर्षा, मेघ गर्जन और बिजली गिरने की संभावनाएं है, जबकि 14 सितम्बर से मौसम साफ रहेगा और कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा हो सकती है।

13 सितम्बर को सिरमौर, सोलन, शिमला, बिलासपुर, किन्नौर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश, जबकि मंडी, कांगड़ा, ऊना व हमीरपुर में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है। बुधवार को यैलो अलर्ट के बीच में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है, जिसमें मनाली में 3, कल्पा में 4, सोलन में 1.4, बिलासपुर में 0.5, चंबा में 1, डलहौजी में 2 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम हल्के बादलों वाला रहा और धूप खिली।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!