तस्वीरों में देखें, महाराणा प्रताप कॉलेज के क्लास रूम में छात्राओं की Fight, जड़े थप्पड़ (Video)

Edited By Ekta, Updated: 10 Sep, 2019 03:42 PM

सोशल मीडिया पर एक कॉलेज के क्लास रूम में दो छात्राओं के गुत्थमगुत्था होने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहां छात्राएं एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ रही हैं। बता दें कि यह वीडियो सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो में जहां लड़कियां...

ऊना (अमित): सोशल मीडिया पर एक कॉलेज के क्लास रूम में दो छात्राओं के गुत्थमगुत्था होने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहां छात्राएं एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ रही हैं। बता दें कि यह वीडियो सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो में जहां लड़कियां एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की कर रही है वहीं गाली-गलौच पर भी उतर रही हैं। अंब कॉलेज के प्राचार्य रमन कुमार ने दूरभाष पर हुई बातचीत में माना कि देखने में यह वीडियो उन्हीं के कॉलेज का लग रहा है और मंगलवार को छुट्टी के चलते बुधवार को कॉलेज खुलने के बाद इस मामले की जांच की जाएगी। 
PunjabKesari

वीडियो किस कॉलेज का है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पा रहा था। अब इस पूरे मामले का खुलासा हो गया है कि यह वीडियो जिला ऊना के अंब में स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज का है और इस मामले की पुष्टि स्वंय कालेज प्राचार्य रमन कुमार ने कर दी है। फोन पर बातचीत के दौरान रमन कुमार ने माना कि वीडियो उन्हीं के कॉलेज का है, जो कि कॉलेज की क्लास रूम में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आज तो कॉलेज में छुट्टी है और छात्राएं आपस में क्यों उलझ रही है, इसका पता बुधवार को किया जाएगा। बता दें कि सोशल मीडिया में सोमवार से तीन वीडियो क्लीप है, जिसमें एक वीडियो क्लीप 52 सेकेंड, 26 सेकेंड व 21 सेकेंड का है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!