राजगढ़ अस्पताल के शौचालय में मिला 6-7 महीने का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 03 Jun, 2023 04:56 PM

fetus found in toilet of rajgarh hospital

मानवता एक बार फिर उस समय शर्मसार होती दिखी, जब अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी को शौचालय में भ्रूण मिला। यह घटना सिरमौर जिले के नागरिक अस्पताल राजगढ़ की है। शनिवार सुबह 6 से 7 महीने का भ्रूण मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया।

राजगढ़ (गोपाल): मानवता एक बार फिर उस समय शर्मसार होती दिखी, जब अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी को शौचालय में भ्रूण मिला। यह घटना सिरमौर जिले के नागरिक अस्पताल राजगढ़ की है। शनिवार सुबह 6 से 7 महीने का भ्रूण मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अस्पताल का सफाई कर्मचारी शौचालय में सफाई करने गया तो उसने देखा कि शौचालय की सीट में कुछ फंसा हुआ है। जब उसे बाहर निकाला गया तो वह एक भ्रूण निकला। कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना डॉक्टर को दी और डाॅक्टर ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि इस कृत्य को अंजाम देने वाला का पता लगाया जा सके। हैरान करने वाली बात यह है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी भी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। जहां पर यह घटना घटी है, वहां पर लगा सीसीटीवी भी सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। सीसीटीवी की फुटेज नहीं दिखाई दे रही है। वहीं पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज नाहन भेज दिया है।

अस्पताल में प्रसूति नहीं हुई है : डीएसपी
डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 6 से 7 माह का भ्रूण प्रतीत हो रहा है, जो शिशु (लड़के) का बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना कि प्रसूति अस्पताल में नहीं हुई है बल्कि किसी ने बाहर से लाकर यह भ्रूण अस्पताल में फैंका है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने यह भ्रूण अस्पताल के शौचालय में फैंका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!