Kangra: पौंग बांध में जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू करने की मिली अनुमति

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Oct, 2024 09:25 PM

fatehpur pong dam water sports

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों को बहुआयामी तरीकेे से विस्तार प्रदान कर रही है।

फतेहपुर (अजय): राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों को बहुआयामी तरीकेे से विस्तार प्रदान कर रही है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना और राज्य के जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। जल क्रीड़ा आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के सरकार के इस प्रयास से हिमाचल प्रदेश देशी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरेगा। शनिवार को खटियाड़ में क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र पौंग बांध का औचक निरीक्षण करने के उपरांत मंत्री ने कहा कि जिला कांगड़ा के पौंग बांध में साहसिक खेल गतिविधियां शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दिशा में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मतियाल और जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के नंगल चौक क्षेत्र में पौंग बांध में जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग जून, 2025 तक शिकारा, क्रूज फ्लोटिंग रेस्तरां, हाऊस बोट तथा अन्य जल आधारित खेल गतिविधियों का संचालन शुरू करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि पौंग बांध में साहसिक खेल गतिविधियों को शुरू करने का उद्देश्य कांगड़ा जिला में पर्यटकों की आमद में बढ़ौतरी करना है। इस दौरान योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी पठानिया, एसडीएम विश्रुत भारती, वन विभाग के अधिकारी तथा जल क्रीड़ा केंद्र के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!