नयनादेवी में नकली किन्नर बनकर लोगों से मांग रहे थे पैसे, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश (Video)

Edited By Vijay, Updated: 14 Oct, 2021 07:27 PM

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में अंतिम नवरात्रे के दौरान नकली किन्नरों को पकड़ा गया है। ये नकली किन्नर माता के दरबार में श्रद्धालुओं से पैसे मांग रहे थे। जैसे ही इसकी भनक बिलासपुर जिला की इंचार्ज बिजली महंत को लगी तो वह तुरंत अपने साथियों...

नयनादेवी (मुकेश): विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में अंतिम नवरात्रे के दौरान नकली किन्नरों को पकड़ा गया है। ये नकली किन्नर माता के दरबार में श्रद्धालुओं से पैसे मांग रहे थे। जैसे ही इसकी भनक बिलासपुर जिला की इंचार्ज बिजली महंत को लगी तो वह तुरंत अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जब इन्हें पकड़कर देखा तो यह पुरुष निकले और फिर इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासन से की। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि जो भी बाहरी राज्यों से नकली किन्नर आ रहे हैं, उन पर पाबंदी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र उनके अधीन आता है, इसलिए वह किसी भी तरह के बाहरी किन्नर को यहां अनुमति प्रदान नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर अर्द्धनारीश्वर के नाम से उनकी संस्था कार्यरत है जोकि गरीब और असहाय लोगों की सहायता करती है। इसके अलावा संस्था द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह करवाया जाता है और कई तरह के सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!