Edited By Vijay, Updated: 28 Jul, 2023 12:04 AM

मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री केस में एसआईटी को कई तथ्य हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय पर एजैंटों के सहारे हिमाचल में ही करीब 5 हजार फर्जी डिग्रियां बेचने का आरोप है।
शिमला (ब्यूरो): मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री केस में एसआईटी को कई तथ्य हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय पर एजैंटों के सहारे हिमाचल में ही करीब 5 हजार फर्जी डिग्रियां बेचने का आरोप है। एसआईटी द्वारा फर्जी डिग्री केस को लेकर अदालत में अंतिम अनुपूरक चालान भी पेश किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय की तरफ से अधिकतर फर्जी डिग्रियां उत्तर प्रदेश व राजस्थान में बेची गईं। यह काम अलग-अलग एजैंटों के माध्यम से किया गया। एसआईटी का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। फर्जी डिग्रियों के नमूने और उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट की जांच में पाया गया कि दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ हुई है।
12 राज्यों में बेची गईं फर्जी डिग्रियां
जांच में यह भी पाया गया कि 12 राज्यों में फर्जी डिग्रियां बेची गई हैं। इनमें महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बेंगलुरु शामिल हैं। आरोप है कि डिग्रियां बेचने का यह फर्जीवाड़ा 2010 से चल रहा था। विश्वविद्यालय पर 36 हजार से अधिक फर्जी डिग्रियां बेचने का कथित आरोप है। एसआईटी ने विश्वविद्यालय के मालिक, उसकी पत्नी और बेटी सहित 21 लोगों को आरोपी बनाया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here