Solan: नौणी विश्वविद्यालय का 14वां दीक्षांत समारोह 10 दिसम्बर को, 855 डिग्रियां और 12 गोल्ड मैडल किए जाएंगे प्रदान

Edited By Vijay, Updated: 09 Dec, 2025 03:07 PM

nauni university convocation ceremony

डाॅ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी 10 दिसम्बर को अपना 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है, जो विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है।

सोलन (नरेश पाल): डाॅ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी 10 दिसम्बर को अपना 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है, जो विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के डॉ. एलएस नेगी सभागार में आयोजित होगा, जिसमें राज्य के कई गण्यमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।

दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 855 उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 470 स्नातक, 177 स्नातकोत्तर और 208 डॉक्टरेट उपाधियां शामिल हैं। ये उपाधियां उद्यानिकी, वानिकी, बायोटैक्नोलॉजी और एग्रीबिजनेस मैनेजमैंट जैसे विभिन्न विषयों में प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त 12 स्वर्ण पदक और 518 मेधावी प्रमाणपत्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रदान किए जाएंगे।

औपचारिक रूप से तो विश्वविद्यालय की स्थापना 1 दिसम्बर, 1985 में हुई थी, लेकिन विश्वविद्यालय का अस्तित्व सोलन के कृषि कॉलेज से जुड़ा है जो वर्ष 1962 में शुरू हुआ था। स्थापना के बाद से ही नौणी विश्वविद्यालय का शिक्षा, शोध और विस्तार में उत्कृष्टता का लंबा इतिहास रहा है। विश्वविद्यालय के छात्रों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से उद्यानिकी और वानिकी के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!