Edited By Vijay, Updated: 01 Sep, 2023 09:04 PM

बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार चारों आरोपियों से जांच टीम ने शुक्रवार को लंबी पूछताछ की। इसके साथ ही ईडी आरोपियों के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी खंगालने में जुटी हुई है। इसके तहत विभिन्न बैंकों से हुए लेनदेन का रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है।
शिमला (राक्टा): बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार चारों आरोपियों से जांच टीम ने शुक्रवार को लंबी पूछताछ की। इसके साथ ही ईडी आरोपियों के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी खंगालने में जुटी हुई है। इसके तहत विभिन्न बैंकों से हुए लेनदेन का रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है। माना यह भी जा रहा है कि जल्द ही ईडी आरोपियों द्वारा छात्रवृत्ति की राशि हड़प कर अर्जित की गई संपत्तियों को भी अटैच कर सकती है। ईडी आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने छात्रवृत्ति की राशि को हड़प कर कहां-कहां निवेश किया है।
ईडी ने बीते दिन की थीं गिरफ्तारियां
बता दें कि छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने बीते दिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एएसएएमएस एजुकेशन ग्रुप के पार्टनर राजदीप जोसन और कृष्ण कुमार के साथ ही केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंज पंडोगा के उपाध्यक्ष हितेश गांधी और उच्च शिक्षा निदेशालय के तत्कालीन अधिकारी अरविंद राजटा शामिल हैं। ईडी सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर धन धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
राडार पर हैं कई चेहरे
सूत्रों की मानें तो छात्रवृत्ति घोटाले में संलिप्त कई अन्य आरोपी भी ईडी के राडार में हैं, ऐसे में जल्द ही कुछ अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। सामने आया है कि छात्रवृत्ति की राशि हड़प कर आरोपियों ने कई अन्य कारोबारों में भी निवेश किया है। भूमि खरीद और भवन निर्माण पर भी छात्रवृत्ति की राशि निवेश करने के तथ्य सामने आए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here