Himachal: फर्जी डिग्री घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी मनदीप राणा की संपत्तियां कुर्क

Edited By Vijay, Updated: 26 Apr, 2026 09:14 PM

ed takes major action in fake degree scam

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला उप-क्षेत्रीय कार्यालय को मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री घोटाले में एक बड़ी सफलता मिली है।

शिमला (ब्यूरो): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला उप-क्षेत्रीय कार्यालय को मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री घोटाले में एक बड़ी सफलता मिली है। शिमला स्थित पीएमएलए विशेष अदालत ने मामले के मुख्य आरोपियों में से एक मनदीप राणा की दो अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया है। मनदीप राणा को इसी वर्ष 3 जनवरी को भगौड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित किया जा चुका है। यह कार्रवाई सोलन स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय द्वारा बेची गई फर्जी डिग्रियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।

ईडी की जांच में सामने आया है कि राज कुमार राणा ने अपनी पत्नी अशोनी कंवर और बेटे मनदीप राणा के साथ मिलकर एक सुव्यवस्थित रैकेट चलाया था। इस रैकेट के माध्यम से एजैंटों के नैटवर्क का उपयोग कर छात्रों को पैसे के बदले फर्जी डिग्रियां बेची गईं। इस घोटाले से अर्जित अपराध की कमाई लगभग 387 करोड़ रुपए आंकी गई है।

ईडी के अनुसार अब तक इस मामले में लगभग 200 करोड़ रुपए की संपत्ति संलग्न की जा चुकी है, जिसकी पुष्टि पीएमएलए निर्णायक प्राधिकरण ने भी कर दी है। मनदीप राणा लगातार अदालती समन की अनदेखी कर रहा था और जांच में शामिल होने से बच रहा था, जिसके बाद भगौड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत सख्त कार्रवाई शुरू की गई।

विशेष अदालत का यह फैसला उन अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश है, जो देश के कानून से भागकर न्याय प्रक्रिया में बाधा डालते हैं। ईडी ने स्पष्ट किया है कि फर्जी डिग्री घोटाले के वित्तीय नैटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने और फरार आरोपियों को भारत वापस लाने के प्रयास जारी हैं। मामले की आगे की जांच अभी चल रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!