जयराम-महेश्वर के बीच मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर बंद कमरे में चर्चा

Edited By Vijay, Updated: 23 Mar, 2021 10:57 PM

discussion on mandi lok sabha by election between jairam and maheshwar

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने मंत्रणा की है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने मंडी संसदीय क्षेत्र उपचुनाव को लेकर चर्चा की है, जिसके लिए महेश्वर सिंह प्रमुख दावेदारों में से एक है।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने मंत्रणा की है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने मंडी संसदीय क्षेत्र उपचुनाव को लेकर चर्चा की है, जिसके लिए महेश्वर सिंह प्रमुख दावेदारों में से एक है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर करीब 25 मिनट बंद कमरे में चर्चा हुई है। अब देखना यह है कि भाजपा अपने वरिष्ठ नेता को फिर से टिकट देती है या फिर किसी अन्य नेता पर दाव खेलती है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा उपचुनाव के अलावा महेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कुल्लू जिला के विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की है।

वहीं कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन के कारण फतेहपुर विधानसभा सीट भी खाली हुई। निकट भविष्य में भाजपा चुनाव समिति की तरफ से पार्टी हाईकमान को नाम भेजे जाएंगे, जिसके बाद संसदीय बोर्ड अंतिम निर्णय लेगा। इन उपचुनावों को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से शीघ्र तिथि की घोषणा किए जाने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!