Kangra: पहले पिता को पिलाई शराब फिर उसकी नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Feb, 2026 11:01 PM

alampur minor girl rape attempt

थाना लंबागांव के अंतर्गत पड़ने वाली आलमपुर पुलिस चौकी के तहत एक कलयुगी घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलमपुर के वार्ड नंबर एक के रहने वाले आरोपी ने दिन-दिहाड़े एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की।

आलमपुर (विजय): थाना लंबागांव के अंतर्गत पड़ने वाली आलमपुर पुलिस चौकी के तहत एक कलयुगी घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलमपुर के वार्ड नंबर एक के रहने वाले आरोपी ने दिन-दिहाड़े एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। जानकारी के अनुसार लड़की के पिता व आरोपी एक साथ ही दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। आरोपी ने दिन में लड़की के पिता के घर पर एक साथ शराब पी तथा लड़की के पिता को होश नहीं रही। बच्ची की माता भी दिन के समय में दिहाड़ी के लिए गई थी।

आरोपी शराब पीने के उपरांत वहां से चला गया। बाद में लड़की को स्कूल से छुट्टी होने के बाद लड़की के पीछे-पीछे घर पर आ गया। घर पर लड़की के पहुंचते ही उसने लड़की से रेप की कोशिश की। लड़की के चीख-पुकार करने पर पड़ोसियों ने जाकर मौके पर बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मैडीकल चैकअप के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!