Edited By Kuldeep, Updated: 07 Aug, 2023 05:31 PM

ऑनलाइन बैटिंग के लिए गलत तरीके से बैंक अकाऊंट खुलवाने के मामले के तार दुबई, अफ्रीका और कंबोडिया से भी जुड़े हैं। पुलिस जांच में इस मामले में इंटरनैशनल कनैक्शन सामने आए हैं। मामले में पुलिस 91 बैंक खातों में 91 करोड़ की राशि को सीज कर चुकी है और अभी...
धर्मशाला (तनुज): ऑनलाइन बैटिंग के लिए गलत तरीके से बैंक अकाऊंट खुलवाने के मामले के तार दुबई, अफ्रीका और कंबोडिया से भी जुड़े हैं। पुलिस जांच में इस मामले में इंटरनैशनल कनैक्शन सामने आए हैं। मामले में पुलिस 91 बैंक खातों में 91 करोड़ की राशि को सीज कर चुकी है और अभी मामले में यह राशि 200 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कनैक्शन होने के चलते अब कांगड़ा पुलिस ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच एजैंसी प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) से करवाने को भी पत्र लिखा है जिससे ई.डी. को जल्द ही मामला सौंपा जा सकता है। इतना ही नहीं पिछले 2 सप्ताह में पुलिस ने मामले में 6 नए आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जोकि महाराष्ट्र, झारखंड और छतीसगढ़ के हैं।
बता दें कि सदर थाना धर्मशाला में इसी वर्ष जून माह के दूसरे सप्ताह के दौरान गलत तरीके से बैंक अकाऊंट खुलवाकर लाखों के लेन-देन करने के आरोप में शिकायत दर्ज हुई थी जिसमें जिला कांगड़ा के बैजनाथ-पपरोला से युवकों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए सामने आया था कि यह गिरोह भारत के 7 राज्यों हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत चंडीगढ़ में काम कर रहा था।
अब तक हो चुकी हैं 18 गिरफ्तारियां
अभी तक की जांच में यह पाया गया है कि अवैध सट्टेबाजी के लिए महादेव नाम का व्हट्सएप ग्रुप सबसे सक्रिय था। इसके अलावा कुछ वैबसाइट्स के नाम भी पुलिस ने ट्रेस किए हैं, जिनके माध्यम से इन गु्रप से जुड़ा जाता था। इन वैबसाइट में ग्रुप से जुडऩे का ङ्क्षलक दिया जाता था, जहां क्लिक करने से अवैध सट्टेबाजी के ग्रुप से जोड़ा जाता था। मामले में अभी तक कुल 18 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह है जिसके तार दक्षिण अफ्रीका व दुबई जैसे देशों से जुड़े हैं। मामले में अब तक 90 करोड़ रुपए सीज किए गए हैं। पिछले कुछ दिनों में 6 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा अभी तक कुल 18 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कांगड़ा पुलिस की ओर से मामले की जांच केंद्रीय जांच एजैंसी से करवाने को लिखा गया है।