धर्मशाला अस्पताल में मरीजों को मिलेगा इस बीमारी से छुटकारा

Edited By Updated: 12 Apr, 2017 10:30 AM

dharamshala hospital in to patients will get this disease from relief

धर्मशाला अस्पताल में मरीजों को इस बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

धर्मशाला: धर्मशाला अस्पताल में मरीजों को इस बीमारी से छुटकारा मिलेगा। जहां कैंसर के रोगियों के लिए कीमोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसके शुरू होने से जिला दूसरा स्वास्थ्य संस्थान बन गया है, जहां पर कीमोथैरेपी की सुविधा मरीजों को नि:शुल्क दी जाएगी। इससे पहले यह सुविधा राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में उपलब्ध थी जबकि कई बार कैंसर के मरीजों का इलाज शुरू करवाने से पहले उन्हें या तो शिमला भेजना पड़ता था या फिर उन्हें जालंधर व चंडीगढ़ पहुंच कर कीमोथैरेपी की दवाई लेनी पड़ती थी। अब यहां पर कैंसर के मरीजों को खासा लाभ होगा। 


धर्मशाला में हैं 30 मरीज चिन्हित
यहां शुरू की गई कैंसर यूनिट के पास 30 के करीब कैंसर से संबंधित मरीज रजिस्टर्ड किए गए हैं। इनमें से यहां दर्ज मरीजों को पोलियटिव केयर, काऊसिंलिंग व गाइडैंस की सुविधा तो मुहैया करवाई जा रही थी लेकिन कीमोथैरेपी की दवाई दिए जाने की सुविधा न होने के चलते उनका आगे का इलाज संभव नहीं हो पा रहा था।


2 मरीजों को दी कीमोथैरेपी की दवाई
पीड़ित 2 मरीजों को कीमोथैरेपी की दवाई दी गई है। इनमें से एक मरीज को नाड़ी के माध्यम से जबकि दूसरे मरीज को मुंह के माध्यम से दवाई का सेवन करवाया गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में कार्यरत कैंसर यूनिट के पास रजिस्टर्ड 30 के करीब मरीजों में से 3 या 4 और मरीजों को उक्त दवाई देनी है जिसके लिए कैंसर यूनिट ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 


नि:शुल्क मिलेगी दवाई
कैंसर के मरीजों को यह दवाई नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है जबकि आगे भी कैंसर से पीड़ित लोगों को कीमोथैरेपी की दवाई मुफ्त उपलब्ध रहेगी। गौर रहे कि निजी स्वास्थ्य संस्थानों में उक्त दवाई का सेवन करवाने के लिए मरीजों को 30 से 40 हजार रुपए तक का वहन करना पड़ता है जबकि अब उक्त दवाई क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला तथा राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में कैंसर के मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!