Kangra: फर्जी दस्तावेजों के जरिए दलाईलामा को बदनाम करने की कोशिश

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Feb, 2026 04:31 PM

dharamshala fake documents dalai lama defamation attempt

तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाईलामा के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के उद्देश्य से फर्जी आधिकारिक दस्तावेज तैयार कर उन्हें प्रसारित किए जाने के मामलों पर कड़ी आपत्ति जताई गई है।

धर्मशाला (नितिन) : तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाईलामा के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के उद्देश्य से फर्जी आधिकारिक दस्तावेज तैयार कर उन्हें प्रसारित किए जाने के मामलों पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। निर्वासित तिब्बती प्रधानमंत्री द्वारा जारी एक आधिकारिक अपील में लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अवैध रूप से तैयार किए गए जाली दस्तावेजों के निर्माण और प्रसार से दूर रहें। जारी बयान में कहा गया है कि कुछ तत्व जानबूझ कर आधिकारिक दस्तावेजों की नकली प्रतियां तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रसारित कर रहे हैं, ताकि भ्रम फैलाया जा सके और दलाईलामा की छवि को धूमिल किया जा सके।

PunjabKesari

ऐसे कृत्यों को गैरकानूनी और दुर्भावनापूर्ण बताया गया है। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि कुछ सोशल मीडिया अकाऊंट जो खुद को तिब्बत समर्थक के रूप में प्रस्तुत करते हैं, सक्रिय रूप से भ्रामक और झूठी जानकारी फैला रहे हैं। ये अकाऊंट तिब्बत के समर्थन का दिखावा करते हुए दुष्प्रचार अभियान चला रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!