Edited By Kuldeep, Updated: 17 Feb, 2026 11:24 PM

पुलिस जिला नूरपुर की टीम द्वारा चक्की पुल कंडवाल के निकट नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर सवार 2 युवकों को 6.50 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
नूरपुर (ब्यूरो): पुलिस जिला नूरपुर की टीम द्वारा चक्की पुल कंडवाल के निकट नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर सवार 2 युवकों को 6.50 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान वंश निवासी मोहल्ला अचारजियां, वार्ड नंबर 3, सिविल अस्पताल के पास, पठानकोट (पंजाब) और सर्वजीत सिंह निवासी मोहल्ला आनंदपुर, रड़ा फिरनी कालोनी, पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नूरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।