Kangra: 5 गुटों में बंटी भाजपा, भाजपा में ही कांग्रेस का एक गुट मजबूत : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Nov, 2025 10:23 PM

dharamshala bjp 5 factions divided

शीतकालीन सत्र के लिए मंगलवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा 5 गुटों में बंटी हुई है और भाजपा में कांग्रेस का एक गुट मजबूत है।

धर्मशाला (ब्यूरो): शीतकालीन सत्र के लिए मंगलवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा 5 गुटों में बंटी हुई है और भाजपा में कांग्रेस का एक गुट मजबूत है। उन्होंने कहा कि बिके हुए विधायक घर में डिनर देते हैं और सोचते हैं कि वह मुख्यमंत्री बन जाएंगे, लेकिन वह जिंदगी में मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि मंत्री ही बन जाएं, इसके लिए रणनीतिकार बने हुए हैं। इसलिए बिका हुआ गुट सक्रिय है। वह सोच रहे थे कि प्रदेश की सरकार गिर जाएगी। लेकिन जनता व देवी-देवताओं के आशीर्वाद से कांग्रेस की सीटें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि अगली बार धर्मशाला की सीट भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मुद्दों में सच्चाई होनी चाहिए, तथ्य होने चाहिए, महज राजनीतिक लाभ व सनसनी पैदा करने के लिए मुद्दे कुछ समय के लिए होते हैं।

हमारा उद्देश्य है कि विपक्ष किसी भी प्रकार के मुद्दे व प्रस्ताव के अधीन कोई बात लाएगा तो सरकार उसका समर्थन करेगी। सवाल के जवाब में कहा कि सुचारू रूप से सदन को सरकार चलाती है। सुक्खू ने कहा कि अगर भाजपा ने पिकनिक मनाने ही यहां आना होगा और हर दिन वाकआऊट ही करना होगा, सरकार इसमें क्या कर सकती है। कोई भी बात तथ्य व तर्क के साथ रखी जानी चाहिए। विपक्ष के पास लोकतंत्र वाकआऊट का अधिकार है लेकिन वाकआऊट किस मुद्दे पर हो रहा है। सुक्खू ने कहा कि वाकआऊट सिर्फ न्यूज के माध्यम से, सनसनी के माध्यम से किया जाता है। जब स्पीकर बोल देते हैं तो उसे वाकआऊट नहीं मानते। इसलिए वाकआऊट की न्यूज बनती है और उन्हें दिल्ली में भी दिखाना है। 5 गुटों में भाजपा बंटी है और हर कोई चाहता है कि उसके मुद्दे पर वाकआऊट हो, दिल्ली में भी इन्होंने दिखाना है, नहीं तो उन्हें फटकार लगती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!