मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे DGP संजय कुंडू, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Edited By Vijay, Updated: 06 Jul, 2021 04:02 PM

dgp sanjay kundu in chintpurni temple

डीजीपी संजय कुंडू मंगलवार को माता चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और मां की पावन पिंडी के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी नवीन कालिया, सचिन कालिया, संदीप कालिया व सुमित कालिया ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।

चिंतपूर्णी (राजन): डीजीपी संजय कुंडू मंगलवार को माता चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और मां की पावन पिंडी के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी नवीन कालिया, सचिन कालिया, संदीप कालिया व सुमित कालिया ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। दर्शन करने के पश्चात संजय कुंडू को मंदिर के पुजारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद डीजीपी संजय कुंडू ने मंदिर परिसर व मुख्य बाजार में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि लॉकडाऊन के दौरान भी संजय कुंडू व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए चिंतपूर्णी पहुंचे हुए थे लेकिन मंदिर के कपाट बंद होने के कारण आम श्रद्धालु की तरह उन्होंने वापसी द्वार की सीढिय़ों में ही माथा टेका था। अब जब मंदिर के द्वार खुल गए हैं तो मंगलवार को संजय कुंडू ने माता चिंतपूर्णी की पावन पिंडी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!