घर से दुपट्टा लेकर कॉलेज पहुंची BA की छात्रा, फिर उठा लिया खौफनाक कदम; मची चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Mar, 2026 12:15 PM

kangra female student commits su icide in classroom at palampur college

Kangra News : जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित केएलबी कॉलेज के परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीए द्वितीय सेमेस्टर की एक छात्रा का शव क्लासरूम के पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान तमन्ना उर्फ (निवासी ढंडेरा गांव, तिनबड़) के रूप में हुई है।...

Kangra News : जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित केएलबी कॉलेज के परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीए द्वितीय सेमेस्टर की एक छात्रा का शव क्लासरूम के पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान तमन्ना उर्फ (निवासी ढंडेरा गांव, तिनबड़) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

घर से दुपट्टा लेकर आई थी तनु

पुलिस की प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि छात्रा आमतौर पर जिस बस से कॉलेज आती थी, उसकी जगह वह आज सुबह की पहली बस पकड़कर जल्दी कॉलेज पहुंच गई थी। कॉलेज की यूनिफॉर्म 'पेंट-शर्ट' होने के बावजूद, वह घर से अपने साथ एक दुपट्टा लेकर आई थी, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह इस आत्मघाती कदम के लिए पहले से मानसिक रूप से तैयार थी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा घटनाक्रम

कॉलेज के कैमरों की जांच में पाया गया कि छात्रा क्लासरूम में पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए बाथरूम गई। वहां से लौटने के बाद उसने क्लासरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे का फंदा बनाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। कॉलेज स्टाफ ने जब उसे फंदे पर झूलते देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

छात्रा के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन विलाप करते हुए कॉलेज पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। फिलहाल छात्रा ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के मोबाइल फोन और पिछले कुछ दिनों के व्यवहार की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!