दशहरा उत्सव में 2200 बजंतरियों ने एक साथ बजाई देवधुन, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 13 Oct, 2019 06:04 PM

dev sound in india book of record

ऐतिहासिक ढालपुर के रथ मैदान में 2200 बजंतरियों ने सामूहिक तौर पर देवधुन बजाकर पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और इस कार्यक्रम में पहुंचने पर कुल्लू जिला कारदार संघ के अध्यक्ष जय सिंह...

कुल्लू (दिलीप): ऐतिहासिक ढालपुर के रथ मैदान में 2200 बजंतरियों ने सामूहिक तौर पर देवधुन बजाकर पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और इस कार्यक्रम में पहुंचने पर कुल्लू जिला कारदार संघ के अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर ने उनका शॉल व टोपी भेंटकर स्वागत किया। वहीं इसकार्यक्रम में उपस्थित वन परिवहन युवा सेवा एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।
PunjabKesari, CM Jairam Thakur Image

ढालपुर के ऐतिहासिक रथ मैदान में 2200 बजंतरियों ने एक साथ करीब 20 मिनट तक देव ध्वनि बजाकर सामूहिक कुल्लू जिला के देवी-देवताओं से आह्वान कर पूरे विश्व की शांति के कामना की। इस मौके पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने कार्यक्रम की डॉक्यूमैंटेशन कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मैडल व प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस उपलब्धि पर कुल्लू जिला के समस्त देवी-देवता, कारदार, पुजारी, बजंतरियों  व गुर संघ सहित कुल्लू जिला की समस्त जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस दशहरा उत्सव में इस बार प्रदेश सरकार ने नया प्रयास किया है, जिसमें देवी-देवताओं से जुड़े देव कारकूनों द्वारा प्राचीन देव संस्कृति को बचाने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक देवधुन का कार्यक्रम से पूरे जिला के समस्त देव कारकून के प्रयासों से यह सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस कार्यक्रम को और ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस देव संस्कृति को बचाने के लिए इस मूल देव संस्कृति की देवधुन के कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जाएगा जिसके माध्यम से जो कमियां इस कार्यक्रम में रह गई होंगी उन्हें भविष्य में होने वाले कार्यक्रम में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी बजंतरियों में आपस में तालमेल के कारण लय पूरी तरह से नहीं निकली, जिसके लिए  आने वाले वर्षों में पूरी रिहर्सल के साथ देवधुन कार्यक्रम को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देव संस्कृति के इस कार्यक्रम के माध्यम से विश्व की शांति के लिए देवी-देवताओं से आह्वान किया गया है ताकि पूरे विश्व में शांति और भाईचारा बना रहे है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!