Kangra: सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को अभद्र टिप्पणी करने पर मामला दर्ज जल्द

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Feb, 2026 08:53 PM

rakkad social media chief minister indecent remarks

पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत सोशल मीडिया पर अशोभनीय एवं अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया गया है। थाना रक्कड़ पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

रक्कड़ (आनंद): पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत सोशल मीडिया पर अशोभनीय एवं अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया गया है। थाना रक्कड़ पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में एक युवक मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर युवक की शिनाख्त की जा रही है।

उधर इस संबंध में कांग्रेस कार्यकर्त्ता नरेश भुट्टू, राजीव शर्मा, संजीव शर्मा व अन्यों ने पुलिस प्रशासन से कड़ा संज्ञान लेने की बात कही है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जल्द ही युवक को तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!