Mandi: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक के पिता के निधन पर जताया शोक

Edited By Vijay, Updated: 11 Jan, 2025 05:28 PM

deputy cm mukesh agnihotri expressed condolences on death of mla s father

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर के पिता काहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पैतृक गांव बहरी पहुंचे। काहन सिंह का लंबी बीमारी के बाद....

मंडी (रजनीश): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर के पिता काहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पैतृक गांव बहरी पहुंचे। काहन सिंह का लंबी बीमारी के बाद गत दिनों जिला मंडी के धर्मपुर में उनके पैतृक स्थान बहरी में 82 वर्ष की आयु में देहांत हो गया था। उपमुख्यमंत्री ने विधायक चंद्रशेखर, उनकी माता जयवंती देवी तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

मुकेश अग्निहोत्री ने ईश्वर से परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। बता दें कि उपमुख्यमंत्री से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते दिन विधायक चंद्रशेखर के घर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!