Shimla: डैंटल डाॅक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कृष्णानगर में नाले से बरामद हुआ शव

Edited By Vijay, Updated: 18 Dec, 2025 07:41 PM

dental doctor died under suspicious circumstances

शहर में डैंटल डाॅक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत को लेकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है और मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

शिमला (संतोष): शहर में डैंटल डाॅक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत को लेकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है और मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह राजधानी में लिफ्ट के समीप अतुल्य पार्किंग के पास कृष्णानगर क्षेत्र में नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था। इसे देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिमला के चक्कर क्षेत्र निवासी पंकज के रूप में हुई है, जो पेशे से डैंटल डाॅक्टर थे और शहर के मालरोड पर प्रैक्टिस करते थे।

जानकारी के अनुसार पंकज गुप्ता पिछले कई दिनों से लापता थे और इस संबंध में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही पुलिस थाना में दर्ज करवाई जा चुकी थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव की स्थिति और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि पंकज की मौत किसी हादसे के चलते गिरने से हुई हो सकती है।

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घर के पारिवारिक रिश्तों व माहौल से लेकर अन्य सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!