Kangra: 6.31 ग्राम चिट्टे सहित 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Jan, 2026 10:24 PM

dehra chitta young man arrested

“नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के अंतर्गत पुलिस जिला देहरा द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

देहरा (सेठी): “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के अंतर्गत पुलिस जिला देहरा द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना मोइन की टीम ने गश्त के दौरान रणिया दी हट्टी नामक स्थान पर एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका और तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल चालक के कब्जे से 6.31 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान पलविन्द्र सिंह उर्फ कालू (21) पुत्र मनोहर सिंह, निवासी गांव व डाकघर चौगावां रुपोवाली, तहसील एवं जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना मोइन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जिला देहरा एस.पी. मयंक चौधरी ने पुष्टि की।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!