Mandi: करसोग में ननिहाल से लौट रहे युवक की बाइक खड्ड में गिरी, मौके पर गई जान

Edited By Vijay, Updated: 21 Dec, 2025 07:33 PM

death of youth in bike accident

रविवार का दिन मंडी जिले के करसोग क्षेत्र के लिए बेहद दुखद खबर लेकर आया। उपमंडल आनी की सीमा पर स्थित बहना पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में करसोग के भनेरा गांव के 25 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई।

करसोग (धर्मवीर): रविवार का दिन मंडी जिले के करसोग क्षेत्र के लिए बेहद दुखद खबर लेकर आया। उपमंडल आनी की सीमा पर स्थित बहना पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में करसोग के भनेरा गांव के 25 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान तिवेन्द्र कुमार (25) पुत्र हिमा राम निवासी गांव भनेरा (करसोग) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तिवेन्द्र रविवार को अपने ननिहाल से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी मोटरसाइकिल (HP 30A-0161) पर सवार होकर बहना पुल के पास पहुंचा ताे अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और गहरी खड्ड में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लुहरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को खड्ड से बाहर निकाला और कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय आनी ले जाया गया। जहाँ जरूरी कागजी कार्यवाही और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

युवक की असामयिक मृत्यु से समूचे करसोग क्षेत्र और भनेरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तिवेन्द्र स्वभाव से बेहद मिलनसार और हंसमुख था। इस हादसे की पुष्टि डीएसपी आनी राजीव मेहता ने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!