खेतों में काम करने गई महिला के साथ हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Edited By Vijay, Updated: 17 May, 2021 09:57 PM

death of woman in shilai

गिरीपार क्षेत्र के शिलाई में एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय सीमा देवी पत्नी पुरण चंद निवासी मागनल तहसील शिलाई अपने खेतों में काम करने गई हुई थी.....

पांवटा साहिब (संजय): गिरीपार क्षेत्र के शिलाई में एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय सीमा देवी पत्नी पुरण चंद निवासी मागनल तहसील शिलाई अपने खेतों में काम करने गई हुई थी तथा इस दौरान महिला पेड़ पर तिरपाल सुखाने डाल रही थी कि अचानक महिला पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए शिलाई अस्पताल ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के लिए रैफर किया गया  लेकिन पांवटा साहिब ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!