संदिग्ध अवस्था में दिखी युवती तो पुलिस ने ली तलाशी...मिला कुछ ऐसा, देख सबके उड़े होश

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Feb, 2026 12:53 PM

a woman was arrested with 13 46 grams of chitta in shimla

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 'नशा मुक्त अभियान' के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जुब्बल पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे-705 पर बाउली नाला के पास एक युवती को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ 'चिट्टे' के साथ रंगे हाथों दबोचा है। नशे...

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 'नशा मुक्त अभियान' के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जुब्बल पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे-705 पर बाउली नाला के पास एक युवती को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ 'चिट्टे' के साथ रंगे हाथों दबोचा है। नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की इस मुस्तैदी ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

13.46 ग्राम चिट्टा बरामद

जानकारी के अनुसार, जुब्बल थाना की टीम हाईवे पर नियमित गश्त और चौकसी पर थी। इसी दौरान बाउली नाला क्षेत्र में एक युवती की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 13.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया और युवती को हिरासत में ले लिया।

नशे के 'सप्लाई चेन' को खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रहा है कि युवती यह नशा कहां से लेकर आई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि युवती के मोबाइल कॉल डिटेल्स और संपर्कों की जांच की जा रही है ताकि नशे के इस काले कारोबार के मुख्य सरगना तक पहुँचा जा सके। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ उनकी यह जीरो टॉलरेंस की नीति भविष्य में भी जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!