रोहड़ू और चिड़गांव में 2 सड़क हादसे, एक की मौत, 2 घायल आईजीएमसी रैफर

Edited By Vijay, Updated: 27 Feb, 2021 10:00 PM

death of one and 2 injured in road accidents

रोहड़ू और चिड़गांव में दोपहर बाद 2 सड़क हादसे पेश आए हैं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल अवस्था में आईजीएमसी शिमला रैफर किए गए हैं। पहला मामला रोहड़ू-टिक्कर सड़क पर सनारकाधार के पास घटित हुआ। क्षैणी निवासी पंकज और शरोंथा निवासी सनी...

रोहड़ू (बशनाट): रोहड़ू और चिड़गांव में दोपहर बाद 2 सड़क हादसे पेश आए हैं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल अवस्था में आईजीएमसी शिमला रैफर किए गए हैं। पहला मामला रोहड़ू-टिक्कर सड़क पर सनारकाधार के पास घटित हुआ। क्षैणी निवासी पंकज और शरोंथा निवासी सनी अप्लाइड फॉर गाड़ी में रोहड़ू की ओर आ रहे थे। गाड़ी सनारकाधार के पास पहुंची ही थी कि चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही रोहड़ू पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से युवकों को निकाल कर सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया। युवकों की गंभीर स्थिति को देखते इन्हें शिमला रैफर किया गया।

17 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

दूसरा मामला चिड़गांव के तहत पुलिस चौकी जांगला का है। यहां जांगला-देवीधार सड़क मार्ग पर भमवाड़ी के पास आल्टो गाड़ी (एचपी 10बी-2591) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में 17 वर्षीय अखिल पुत्र बिट्टू राम निवासी सीरी-देवीधार की मौके पर मौत हो गई। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने कहा कि रोहड़ू और देवीधार में हुई वाहन दुर्घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!