अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत, पुलिस छानबीन में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 18 Oct, 2019 08:04 PM

death of homeguard by hit of unknown vehicle

शिमला-हमीरपुर वाया चांदपुर सड़क पर अलीखड्ड पुल के साथ लगते कोठी चौक में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बिलासपुर: शिमला-हमीरपुर वाया चांदपुर सड़क पर अलीखड्ड पुल के साथ लगते कोठी चौक में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पेशे से ट्रांसपोर्टर कोठी गांव के अजय ने बताया कि गत वीरवार रात करीब सवा 9 बजे जब वह क्यारा गांव के रविकांत के साथ कोठी चौक में पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति सड़क पर गिरा था। उसके आसपास कई लोग एकत्रित हुए थे। सड़क पर गिरा हुआ व्यक्ति उस समय सांसें ले रहा था। इस पर उसने कोठी गांव के ही अभिषेक चंदेल को फोन करके गाड़ी लेकर आने को कहा, जिस पर अभिषेक तुरंत गाड़ी लेकर वहां पहुंचा।

सड़क पर गिरे हुए व्यक्ति को जब गाड़ी में ले जाने के लिए उठाया गया तो उसे पहचान लिया। वह तलवाड़ गांव का कमलदेव था जो होमगार्ड में कार्यरत था। अजय के अनुसार कमलदेव के शरीर पर कई चोटें लगी थीं और अत्याधिक खून बह रहा था। उन्होंने उसे गाड़ी में तुरंत बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय ने संदेह जताया कि कमलदेव को किसी वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मारी थी, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!