दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Edited By Vijay, Updated: 05 Dec, 2019 10:43 PM

death of elderly man due to hit by truck

थाना नालागढ़ के तहत सैणीमाजरा में तेज रफ्तारी में ट्रक ने एक राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे करीब 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला शमशेर सिंह के...

बीबीएन (ब्यूरो): थाना नालागढ़ के तहत सैणीमाजरा में तेज रफ्तारी में ट्रक ने एक राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे करीब 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला शमशेर सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। उसने बताया कि वह सैणीमाजरा में खड़ा था तो मोहन सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव चंदपुर अपने घर से सैणीमाजरा के लिए आ रहा था। इस दौरान नालागढ़ की तरफ से रोपड़ की तरफ जा रहे ट्रक के चालक ने मोहन सिंह को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के कारण मोहन सिंह के सिर आदि पर चोटें लगी थीं। घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। एएसपी बद्दी एनके शर्मा व डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि यह हादसा ट्रक चालक द्वारा ट्रक को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है और पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!