रोहड़ू के खलटूधार में कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौ.त

Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2024 05:24 PM

death of driver in car accident

पुलिस थाना रोहड़ू के अंतर्गत समरकोट के पास खलटूधार में एक कार के खाई में गिरने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव जौंली की रहने वाली महिला सरला नेगी पत्नी अमर चंद नेगी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि.....

रोहड़ू (कुठियाला): पुलिस थाना रोहड़ू के अंतर्गत समरकोट के पास खलटूधार में एक कार के खाई में गिरने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव जौंली की रहने वाली महिला सरला नेगी पत्नी अमर चंद नेगी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जब वह दोपहर करीब 1.15 बजे रैन शैल्टर के अंदर खड़ी थी तो उसी दौरान एक सफेद रंग की एप्लाइड फार कार सुंगरी से रोहड़ू की तरफ आ रही थी। यह कार खलटूधार के पास अनियंत्रित होकर ढांक से लगभग 45 मीटर नीचे जा गिरी।

मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक के शव को बाहर निकालकर घटना की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, जिसकी पहचान बिन्टू पुत्र हीरा लाल निवासी लोअर कोटी तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने धारा 279, 304ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!