नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बिलासपुर के एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत

Edited By Vijay, Updated: 21 Oct, 2020 04:14 PM

death of corona patient in nmc

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बिलासपुर के दियारा सदर निवासी एक और 75 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है, जिन्हें 18 अक्तूबर को ही नेरचौक लाया गया था।

मंडी (पुरुषोत्तम): नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बिलासपुर के दियारा सदर निवासी एक और 75 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है, जिन्हें 18 अक्तूबर को ही नेरचौक लाया गया था। बुधवार दोपहर तक नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 3 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। यहां कोरोना से मंडी जिला में अब तक 36 लोगों की जान जा चुकी है।

मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने 3 मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकाघाट के सदानी निवासी 89 वर्षीय व्यक्ति 20 अक्तूबर को भर्ती किया गया था और बुधवार सुबह 3 बजे उसकी कोरोना से मौत हो गई, वहीं 58 वर्षीय व्यक्ति निवासी मंडी शहर टारना रोड की भी नेरचौक में कोरोना से मौत हो गई। उसे मंगलवार देर रात को ही जोनल अस्पताल मंडी से लाया गया और 10 मिनट में ही उसकी मौत हो गई। बता दें कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना से अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!