Edited By Vijay, Updated: 07 Sep, 2023 10:35 PM

चम्बा जिले के माणी-सिढकुंड मार्ग पर टरीरू के निकट एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 2 महिलाओं व एक बच्ची की मौत हो गई है। इसके अलावा चालक समेत 8 लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में भर्ती करवाया गया...
चम्बा (काकू चौहान): चम्बा जिले के माणी-सिढकुंड मार्ग पर टरीरू के निकट एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 2 महिलाओं व एक बच्ची की मौत हो गई है। इसके अलावा चालक समेत 8 लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य पर वीरवार को राजपुरा से एक बोलेरो माणी पंचायत में स्थित द्ववाट महादेव मंदिर गए गई थी। बोलेरो में चालक समेत 11 लोग सवार थे। इनमें 5 महिलाएं व 5 उनके बच्चे शामिल थे। ये मुंडन संस्कार के लिए मंदिर गए थे। वहां पर मुंडन संस्कार की रस्में पूरी करने के बाद वापस घर लौट रहे थे।

जब बोलेरो टरीरू मोड़ के पास पहुंची तो अचानक चालक ने नियंत्रण को दिया, जिसके चलते बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में 2 वर्ष के बच्ची समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को 108 एंबुलैंस के माध्यम से मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा भिजवाया। डीएसपी चम्बा जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के असल कारणों की जांच चल रही है।
हादसे में इनकी हुई मौत और ये हुए घायल
हादसे में मिमी देवी (48) पत्नी रमेश निवासी राजपुरा, बीना (45) पत्नी रोशन निवासी राजपुरा व शानवी (2) पुत्री यशपाल निवासी राजपुरा की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं ममता (24) पत्नी यशपाल, पूजा (25) पत्नी सत्यानंद, मीनाक्षी (25)पत्नी जीवन, अरश (5) पुत्र सत्यानंद, रूही (2) पुत्री जीवन, दिव्यांश (5) पुत्र जीवन, यशी (8) पुत्री सत्यानंद निवासी सभी राजपुरा व चालक जीवन पुत्र रमेश कुमार निवासी राजपुरा जिला चम्बा घायल हुए हैं। इनमें से ममता व अरश को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर किया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here